24 फ़रवरी 2015

एक बड़ी उपलब्धि

अर्चना वर्मा दी की वॉल से साभार 


कथादेश और सर्नुनोस का सहयोगी उपक्रम 
रहस्य-कल्पना कथा-प्रतियोगिता 2014 – 2015 
परिणाम
रहस्य-कल्पना की निम्नलिखित सात कहानियाँ अंग्रेजी और फ़्रेंच में अनुवाद और संकलन के लिये चुनी गयी हैँ। प्रतियोगिता में पुरस्कारों की घोषित संख्या दस थी लेकिन हमारा प्राथमिक सरोकार ऐसी कहानियों के चुनाव का था जिन्हें अंग्रेजी और फ़्रेंच पाठक समुदाय के समक्ष विश्वरस्तर से प्रतिस्पर्धापूर्वक प्रस्तुत किया जा सके। यही कारण है कि चुनी हुई कहानियोँ की संख्या को हम दस तक नहीं पहुँचा सके।
ये सभी कहानियाँ अनुवाद और संकलन के लिये चुनी गयी हैँ। इस चुनाव में प्रथम द्वितीय जैसा कोई वरीयता क्रम नहीं है। वे यहाँ लेखकों के नाम के अकारादिक्रम से दर्ज की जा रही हैँ।
प्रत्येक कहानी के लिये पुरस्कार राशि 25000/= है। इस सन्दर्भ में जल्दी ही कथादेश की ओर से विजेताओं से सम्पर्क किया जायेगा।
विजेताओं को बधाई.
1. दिलीप शाक्य – प्रोफ़ेसर 800
2. निवेदिता जेना – बिसात पर सजी मोहरें
3. प्रतिभू बनर्जी – वास्को डि गामा गली
4. प्रेमचंद गाँधी – सुकून भी जुनून भी
5. भालचंद्र जोशी – आने वाले कल का खूनी रहस्य
6. वन्दना शुक्ल – अपने होने के विरुद्ध
7. विवेक मिश्र – कारा